सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress to stage protest tomorrow against cutting of old age pension

Sonipat News: बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में कांग्रेस का धरना कल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Congress to stage protest tomorrow against cutting of old age pension
पार्टी पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार। स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन काटने के लिए विरोध में 14 फरवरी को कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से धरना दिया जाएगा।
सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पंवार कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ सोनीपत में बल्कि समस्त हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को लेकर हाहाकार मची हुई है। बुजुर्ग लंबी-लंबी कतार में खड़े होने के लिए मजबूर हैं। किसी की आय अधिक होने के नाम पर पेंशन काटी जा रही है तो किसी को अन्य कोई कारण बताया जा रहा है।
पोर्टल की गलती बुजुर्गों पर थोपी जा रही है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रवासी धरने में भाग लें ताकि सरकार को आइना दिखाने का कार्य किया जा सके। बैठक में जिलाध्यक्ष शहरी, ग्रामीण, कमल दीवान, संजीव दहिया व विधायक इंदूराज नरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed