{"_id":"69d3b7fe1f0881a0e90e8eb9","slug":"contract-workers-of-the-sugar-mill-staged-a-protest-by-going-half-naked-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152010-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चीनी मिल के संविदा कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चीनी मिल के संविदा कर्मियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर अर्धनग्न होकर हाथों में बेड़ियां बांधकर विरोध जताते संविदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सहकारी चीनी मिल के संविदा कर्मियों ने वेतन और तीन माह के ओवरटाइम के भुगतान को लेकर सोमवार को रोष जताया। उन्होंने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर अर्धनग्न होकर हाथों में बेड़ियां बांधकर विरोध जताया।
उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाया है। जिला पार्षद ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में कर्मचारियों का जमकर शोषण हो रहा है। ठेका प्रथा पूरी तरह से गुलामी का प्रतीक बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणाएं करते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर वह झूठी साबित हो रही है। प्रशासन और सरकार ठेकेदारों की मदद कर रही है। इससे कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है लेकिन उन्हें ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। संशोधित न्यूनतम वेतन तक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। चार दिन पहले हुए प्रदर्शन के बाद ठेकेदार ने केवल आठ कर्मचारियों के खातों में तीन से पांच हजार रुपये डाले हैं।
प्रदर्शन में अमित सैनी, मनीष कुमार, शिवनाथ, राजेश, कमल और प्रदीप मौजूद रहे।
चीनी मिल के गेट पर होगा प्रदर्शन
जिला पार्षद ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि मंगलवार तक सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया तो शुगर मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को काम पर नहीं जाने दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि जब तक कर्मचारियों का बकाया चुकता नहीं होता तब तक ठेकेदार का अंतिम हिसाब न किया जाए।
Trending Videos