सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two fire engines to save wheat crops in 125 villages

Sonipat News: 125 गांवों में गेहूं की फसल बचाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Apr 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Two fire engines to save wheat crops in 125 villages
फायर स्टेशन इंचार्ज राजबीर सिंह। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। क्षेत्र के 125 गांवों में इन दिनों गेहूं की फसल पक कर तैयार है। मौसम बार-बार बदलने की वजह से कटाई नहीं हो पा रही है। ऐसे समय में खेतों में खड़ी फसल में अगर एक साथ दो से अधिक जगह पर आग लग जाए तो उसे बचना मुश्किल हो जाएगा, क्योंंकि फायर ब्रिगेड के पास केवल दो गाड़ियां हैं।
फायर स्टेशन के इंचार्ज राजबीर सिंह ने कहा कि आग लगने की घटना से निपटने के लिए विभाग की ओर से पूरी तैयारियां की गई है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बड़ी समस्या यह है कि इतने बड़े इलाके में दमकल केंद्र के पास केवल दो गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक समय में दो ही कॉल पर गाड़ियां भेजी जा सकती हैं। अगर एक साथ कई जगह आग लगने की सूचना मिलती है तो परेशानी बढ़ सकती है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है खेतों में खड़ी सूखी फसल बेहद ज्वलनशील हो जाती है। एक चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सकती है।
उन्होंने बताया कि पिछले साल क्षेत्र में आग लगने की करीब 200 घटनाएं हुई थीं। उन पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया था। विभाग का कहना है कि इस साल भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है लेकिन क्षेत्र के हिसाब से दमकल गाड़ियों की संख्या बढ़नी चाहिए।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने स्प्रे करने वाले सिस्टम में पानी भर कर तैयार कर रखें ताकि अग्निशमन में सूचना देने और दमकल के पहुंचने में लगने वाले समय में भी बचाव किया जा सके। कल्टीवेटर या हेरो को भी तैयार रखें।

वर्जन
हमारे पास दो दमकल गाड़ियां हैं जो तैयार हैं। 17 कर्मचारी हैं जिनकी छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। गेहूं की फसल में आग लगने के कारण किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए हमारी टीम 24 घंटे तैयार है। लगभग सवा सौ गांव के लिए दो दमकल गाड़ियां कम पड़ती हैं। हमें काम से कम पांच गाड़ियां और 40 से 50 फायर फाइटर की जरूरत है। इसके लिए हमने सरकार से गुहार लगाई है। -राजबीर सिंह, फायर स्टेशन इंचार्ज।

फायर स्टेशन इंचार्ज राजबीर सिंह। 

फायर स्टेशन इंचार्ज राजबीर सिंह। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed