सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Drizzle soaks wheat in markets, tarpaulin claims prove hollow

Sonipat News: बूंदाबांदी से मंडियों में भीगा गेहूं, तिरपाल के दावे निकले खोखले

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
Drizzle soaks wheat in markets, tarpaulin claims prove hollow
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में बूंदाबांदी की वजह से तिरपाल के अभाव में भीगी पड़ी गेहूं की ढेरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। मंगलवार को रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी नेे किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अनाज मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया है। उसे ढकने के लिए तिरपाल तक की व्यवस्था नहीं है। प्रशासन के दावे खोखले दिखाई दे रहे हैं। गेहूं में नमी आने से सोनीपत मंडी में खरीद नहीं हो सकी।
सोनीपत मंडी में करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं पड़ा है। वहीं, गन्नौर मंडी में सात हजार व खरखौदा तथा गोहाना मंडी में 10-10 हजार क्विंटल गेहूं पड़ा है। वहां अब तक खरीद नहीं शुरू हो सकी है। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से गेहूं भीग गया। गेहूं का उठान कम होने से किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवा और गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बेहतर प्रबंध नहीं होने की वजह से मंडियों में गेहूं भीग गया। सोनीपत अनाज मंडी में अब तक 30 हजार क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई है मगर उठान कम हो पाया है। इससे भुगतान बी नहीं हो रहा है।

अकेले सोनीपत मंडी में खरीद एजेंसियां नमी ज्यादा बताकर गेहूं की खरीद कम कर रही हैं। सरकार की ओर से गेहूं की खरीद के बाद भुगतान तभी किया जाता है जब बैग उठाकर गोदाम में पहुंचा दिए जाते हैं। गोहाना, खरखौदा व गन्नौर मंडी समेत सभी खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
बारिश से कटाई और कढ़ाई प्रभावित
जिले में मंगलवार को हुई बारिश से गेहूं की ढेरियां भीग गईं। वर्तमान में किसान गेहूं की कटाई व कढ़ाई की प्रक्रिया में जुटे हुए थे। हाथ की कटाई के साथ अब मशीनों से भी कटाई शुरू हो चुकी थी। बारिश के बाद बढ़ी नमी के चलते गेहूं की कटाई और कढ़ाई प्रभावित होगी। दो दिन तक कटाई व कढ़ाई का काम प्रभावित रहेगा। जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की गई थी।

फोटो  : सोनीपत की अनाज मंडी में बूंदाबांदी की वजह से तिरपाल के अभाव में भीगी पड़ी गेहूं की ढेरी

फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में बूंदाबांदी की वजह से तिरपाल के अभाव में भीगी पड़ी गेहूं की ढेरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed