सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Criminals caught in encounter, accused of murder and even attempt to murder

Sonipat News: मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश हत्या, हत्या के प्रयास तक के आरोपी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Criminals caught in encounter, accused of murder and even attempt to murder
एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी अशोक, दीपांशु व रोहित। स्रोत : पुलिस प्रवक्त
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास यमुना बांधी पर बहादुरगढ़ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए पांचों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इन पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छीनाझपटी, अवैध शस्त्र रखने जैसे संगीन मामलों में रोहतक के अलावा सोनीपत के थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos

एसटीएफ के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में नर्सिंग संस्थान संचालक के सात वर्षीय बेटे का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्य भी शामिल हैं। एसटीएफ के अनुसार पांचों बदमाश गिरोह बनाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाश गांव कंसाला निवासी चितरंजन उर्फ मंजीत व विश्वजीत उर्फ विन्नी अपहरण और फिरौती वाले गैंग से जुड़े थे, जबकि दो बदमाश अशोक उर्फ शौकी व दीपांशु उर्फ छोटा एक गांव रोहतक के मकड़ौली के रहने वाले हैं। एसटीएफ प्रभारी ने कहा कि इस कार्रवाई से संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
अशोक उर्फ शौकी के खिलाफ 28 अप्रैल 2021 को रोहतक के महम थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, 18 अप्रैल 2021 कलानौर थाना, रोहतक में लूट की प्राथमिकी दर्ज, 2 मई 2021 को सदर रोहतक में लूट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज, 17 जुलाई 2024 में रोहतक के अर्बन स्टेट थाना में हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज, 3 मई 2021 को सदर थाना रोहतक में चोरी की प्राथमिकी दर्ज, 2 जुलाई 2024 को अवैध शस्त्र अधिनियम में आईएमटी रोहतक थाना में प्राथमिकी दर्ज, 21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी दर्ज है।
रोहित के खिलाफ 28 अप्रैल 2021 को रोहतक के महम थाने में हत्या की प्राथमिकी, 18 अप्रैल, 2021 कलानौर थाना, रोहतक में लूट की प्राथमिकी, 2 मई 2021 में सदर रोहतक में लूट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी, 3 मई, 2021 को सदर थाना रोहतक में चोरी की प्राथमिकी, शिवाजी कॉलोनी रोहतक में छीनाझपटी की प्राथमिकी, 21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी दर्ज है
विश्वजीत उर्फ विन्नी पर 16 अप्रैल, 2024 में आईएमटी रोहतक में हत्या की, 4 मार्च को बेरी में बच्चे के अपहरण व फिरौती वसूलने, 21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा की प्राथमिकी दर्ज है।
चितरंजन पर 4 मार्च को बेरी में बच्चे के अपहरण व फिरौती वसूलने, 21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज है। दीपांशु उर्फ छोटा पर 2 अगस्त, 2023 को सोनीपत के सेक्टर-27 थाना में अवैध शस्त्र अधिनियम, 21 मार्च को मुरथल में हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed