{"_id":"69b948a6fe1c26782b0cff58","slug":"cultural-programs-steal-the-show-at-the-conclusion-of-the-nss-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151024-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएसएस शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएसएस शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर के समापन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती स्वयंसेविकाएं। स्रोत : स
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट वन व टू का महलाना गांव में चल रहे सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समारोह के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी को सातों दिन चली एक्टिविटी का ब्योरा प्रस्तुत किया गया और सभी स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
यूथ फॉर माय भारत एंड डिजिटल लिट्रेसी विषय पर महलाना में आयोजित शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सातों दिन अलग-अलग एक्टिविटी की। शिविर की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य गीता ने की थी। इस दौरान प्राचार्य ने स्वयंसेविकाओं को जीवन में अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान, पौधरोपण, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, डिजिटल लिट्रेसी के फायदे के अलावा पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। समापन के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी। अंत में कॉलेज प्राचार्य गीता ने स्वयंसेविकाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।
सात दिवसीय शिविर की संयोजिका प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. दिव्याश्री व डॉ. आशा रानी रही। शिविर में 106 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।
Trending Videos