सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Deep-daan' procession taken out amidst the chanting of the Holy Name (Harinam Sankirtan)

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन के साथ निकाली दीपदान यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
'Deep-daan' procession taken out amidst the chanting of the Holy Name (Harinam Sankirtan)
फोटो :: सोनीपत में दीपदान यात्रा निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य। स्रोत समिति
विज्ञापन
सोनीपत। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति सोनीपत की तरफ से रविवार को दीपदान एवं हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम का संकीर्तन करते हुए दीपदान किया तथा पुरुषोत्तम मास की महिमा का श्रवण किया।


कार्यक्रम की शुरुआत मॉडल टाउन से हुई। यहां कृष्ण कृपा दास ने तुलसी आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण को दीप अर्पित किए गए और हरिनाम संकीर्तन के साथ दीपदान यात्रा प्रारंभ हुई। संकीर्तन फेरी साईं बाबा मंदिर मार्ग से होते हुए मॉडल टाउन के दूसरे छोर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मार्ग में भक्तगण हरे कृष्ण-हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। इस अवसर पर रघु कुमार दास ने पुरुषोत्तम मास की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मास भगवान की विशेष कृपा प्राप्त करने, भक्ति साधना को सुदृढ़ करने और आत्मिक उन्नति का सर्वोत्तम अवसर माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से इस पवित्र माह में अधिकाधिक नाम जप, सत्संग, सेवा और दान-पुण्य करने का आह्वान किया। इस दौरान भागवत तत्व दास, बृज नारद दास, प्रो. जय भगवान, मास्टर जगदीप पांचाल, श्याम सिंह रावत, जयप्रकाश, चंद्रेश, शिवानी तथा सुनीता ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed