{"_id":"69ea857acdbbffe73d081bc2","slug":"discipline-is-essential-to-achieve-heights-in-sports-pritam-siwach-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152872-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल जगत में ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए अनुशासन अत्यावश्यक है: प्रीतम सिवाच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल जगत में ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए अनुशासन अत्यावश्यक है: प्रीतम सिवाच
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्या
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में वीरवार को रस्साकशी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रस्साकसी प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित उप पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार पहुंचे।
उन्होंने कहा कि डोपिंग शुरुआत में आकर्षक लग सकती है लेकिन दीर्घकाल में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार की डोपिंग से दूर रहने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान प्रीतम सिवाच ने कहा कि खेलों में ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए अनुशासन आवश्यक है और यही सफलता की कुंजी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं धैर्य को विकसित करने का माध्यम भी हैं।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थापित खेल विश्वविद्यालय विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, डीन प्रो. योगेश चंदर, डीन डॉ. विवेक कुमार सिंह व सीनियर कंसल्टेंट (स्पोर्ट्स) प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X