{"_id":"69ea858bc3081142d60730e1","slug":"instructions-for-quick-resolution-of-complaints-sonipat-news-c-197-1-snp1007-152875-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनतीं डॉ. अनमोल। स्रोत : प्रशासन
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर की अध्यक्षता शुगर मिल की प्रबंध निदेशक डॉ. अनमोल ने की। डॉ. अनमोल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से गलत बिजली बिल को ठीक करवाने, अवैध कब्जे हटवाने, लंबित इंतकाल दर्ज कराने, गांव भटगांव की गलियों से अवैध कब्जे हटाने, कामर्शियल टैक्स हटवाने, घरेलू सोलर पैनल स्थापित न होने, पिछले 10 दिनों से शिकायतकर्ता के घर में पानी की आपूर्ति बाधित होने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को सुधारने व पेंशन से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। डॉ. अनमोल ने सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक मामले का समाधान करें और निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को बताए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X