सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   District level badminton championship from tomorrow, fees will have to be paid

Sonipat News: जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से, देनी होगी फीस

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
District level badminton championship from tomorrow, fees will have to be paid
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन 22 से 24 मई तक 44वीं जिलास्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी में कर रही है। एसोसिएशन के सचिव जेएस छिक्कारा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, 13, 15, 17, और 19 पुरुष, महिला और मास्टर्स वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स वर्ग की एंट्री फीस 500 रुपये और डबल्स वर्ग की फीस 1000 रुपये निर्धारित की गई है।
सचिव जेएस छिक्कारा ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल सोनीपत जिले के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र व वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। प्रविष्टियां 21 मई शाम 5 बजे तक मलिक बैडमिंटन अकादमी में जमा करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धा में भाग ले सकता है। प्रतियोगिता हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed