{"_id":"6a0da12fddc1ccf7290b7d3e","slug":"yoga-is-the-foundation-of-a-healthy-life-dr-vinod-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154282-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला : डॉ. विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला : डॉ. विनोद
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
गोहाना में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग अभ्यास करते शारीरिक शिक्षा कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर को संपन्न हो गया। शिविर में विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा से जुड़े कर्मियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान योग से होने वाले लाभों और विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी गई।
जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद कुमार और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लवल किशोर ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
अधिकारियों ने बताया कि अब इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल शारीरिक शिक्षा कर्मी जिले के सभी विद्यालयों में जाकर बच्चों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग ले सकें।
विज्ञापन
आयुष योग सहायक अमरजीत ने बताया कि 21, 22 और 23 मई को विद्यालयों में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जाएगा। आयुष योग सहायक हर ब्लॉक में जाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।
डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस बार योग के साथ-साथ हरित योग को भी शामिल किया गया है। हरित योग अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 10 हजार औषधीय पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इनमें नीम, तुलसी, गिलोय, हरड़, अर्जुन, अश्वगंधा, पीपल और वट वृक्ष विशेष रूप से लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 30 और 31 मई को योग आसन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग आयु वर्ग में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में 10 से 15 वर्ष, 15 से 25 वर्ष, 25 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष और 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग बनाए गए हैं।

Trending Videos