सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire breaks out at foam factory, 13 vehicles put it out in two hours, traffic affected

Sonipat News: फोम फैक्टरी में लगी आग, 13 गाड़ियों ने दो घंटे में बुझाई, यातायात प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at foam factory, 13 vehicles put it out in two hours, traffic affected
आग की लपटों में ​घिरी फैक्टरी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पुराने औद्योगिक क्षेत्र में पैरामाउंट कंपनी की फोम बनाने वाली फैक्टरी में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा परिसर आग की लपटों और शहर धुएं के गुब्बार में घिर गया। फैक्टरी से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग लगने से काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
Trending Videos

फैक्टरी सोनीपत के कारोबारी श्रीभगवान की बताई जा रही है। आग लगने का कारण साफ नहीं हो सका है। पैरामाउंट कंपनी फोम बनाती है। यहां पर ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने पर आसपास की फैक्टरियों और रिहायशी क्षेत्र के लोग सुरक्षित जगह पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाला लिया गया लेकिन तब तक फैक्टरी आधे से अधिक जल चुकी थी।
13 गाड़ियों में 4 बाहर से मंगवाई गईं
जिला दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें 9 सोनीपत की थी तो पानीपत से दो और रोहतक व झज्जर से एक-एक गाड़ी मंगवाई गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
सोनीपत-रोहतक मार्ग पर यातायात प्रभावित

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया है। फैक्टरी में लगी आग के चलते सोनीपत-रोहतक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस ने कुछ समय के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed