{"_id":"698efafeb16f1f44c809c57f","slug":"video-street-play-in-sonipat-gave-the-message-of-drug-de-addiction-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश
राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एक और दो के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन शुक्रवार को हुआ। शिविर के इस सत्र को लोकतंत्र और नागरिक उत्तरदायित्व थीम के अंतर्गत जागरूकता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातकाल योग एवं ध्यान सत्र से हुई, जिसका संचालन दलबीर शर्मा ने किया। इस दौरान दीप्ति मित्तल, सदस्य जूविनाइल जस्टिस बोर्ड ,प्रवेश राणा, केंद्र प्रमुख रामाकृष्णन योग केंद्र मौजूद रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने गांव पांडु पिंडारा में नशा मुक्ति जागरूकता विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, सम्मान भी छीन लेता है। स्वयंसेविकाओं ने नारों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई। ड्रग्स को कहो ना, जीवन को कहो हां। ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही राजकीय उच्च विद्यालय, पांडु पिंडारा में मतदान का महत्व विषय पर एक नाटिका का मंचन भी किया गया। छात्राओं ने बताया कि एक-एक वोट देश के भविष्य को दिशा देता है और लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है। सायंकालीन सत्र में लोकतंत्र और नागरिक उत्तरदायित्व विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रघुवीर भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदार नागरिक बनने, कानून का पालन करने, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का नाम है। इसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिनभर के कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं में सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।