सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firefighters staged a sit-in protest to express their anger

Sonipat News: दमकल कर्मियों ने धरना देकर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Apr 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Firefighters staged a sit-in protest to express their anger
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में हड़ताल के चलते धरने पर नारेबाजी करते अ​​​ग्निशमन कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। फरीदाबाद अग्निकांड में मारे गए कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यस्तरीय हड़ताल रविवार को 5वें दिन जारी रही। नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के रवैये के प्रति रोष जताया।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री व मंच संचालन वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र ने करते हुए कहा कि सरकार के इस सौतेले रवैये के खिलाफ दमकल कर्मचारी 13 अप्रैल को भी हड़ताल पर रहेंगे। पूर्व जिला प्रधान संदीप तूर ने बताया कि यूनियन की मांग है कि फरीदाबाद में मारे गे कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके आश्रितों को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी, नियमानुसार सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। मृतकों के परिवार को दिए गए 30-30 लाख रुपये के मुआवजे से फायर कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान होशियार, राजपाल, राकेश, सुमित, विवेक, विनोद शर्मा, सुनील, नितिन, संदीप शर्मा, यशेंद्र, जोगेंद्र, सोमपाल, जोगेंद्र वर्मा भी मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed