सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the encounter, Raju's friend Sanjay also fired at the police with his pistol.

Sonipat News: मुठभेड़ में घायल राजू की पिस्तौल से साथी संजय ने भी पुलिस पर चलाई थी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 May 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
In the encounter, Raju's friend Sanjay also fired at the police with his pistol.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा (सोनीपत)। गोरड़-फरमाणा मार्ग पर गांव किडौली
प्रहलादपुर निवासी बदमाश राजू उर्फ बांडा के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसके साथी संजय ने भी पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार राजू के घायल होकर गिरते ही संजय ने उसकी पिस्तौल उठाई और भागने का प्रयास करते हुए पुलिस कर्मियों पर गोली चलाई। हालांकि, पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी बहादुरगढ़ के लाइन पार क्षेत्र निवासी संजय को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात सीआईए-वन प्रभारी निरीक्षक राजीव को सूचना मिली थी कि रोहट क्षेत्र में टैक्सी चालक नूंह के देवली नंगली निवासी असलम खान से लूट की वारदात करने वाला राजू उर्फ बांडा अपने साथी संजय के साथ गोरड़-फरमाणा क्षेत्र में वारदात की फिराक में घूम रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर पुलिस की दो टीमों का गठन कर किया गया। टीम जब ड्रेन नंबर-8 के पुल के पास पहुंची तो वहां दो युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों खेतों की तरफ भाग लिए। पीछा करने पर राजू उर्फ बांडा ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली निरीक्षक राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो वह राजू के पैरों में लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस का कहना है कि इस दौरान उसका साथी संजय राजू की पिस्तौल उठाकर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग की। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बर्फ तोड़ने वाला सुआ मिला।

राजू का अस्पताल में चल रहा उपचार

मुठभेड़ में घायल राजू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed