{"_id":"6a73a5455a4d294ef10e5f8b","slug":"information-regarding-degrees-and-dmcs-will-be-available-via-sms-sonipat-news-c-197-1-snp1014-158257-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसएमएस से मिलेगी डिग्री और डीएमसी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसएमएस से मिलेगी डिग्री और डीएमसी की जानकारी
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सुदेश स्टूडेंट सर्विसेज एसएमएस सेवा का शुभारंभ करते हुए। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (बीपीएसएमवी), खानपुर कलां ने छात्राओं के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य परीक्षा संबंधी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाना है।
अब छात्राओं को उनकी डिग्री और डीएमसी (डिटेल्ड मार्क कार्ड) डिस्पैच होते ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से सूचना मिलेगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने इस स्टूडेंट सर्विसेज एसएमएस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय तकनीक आधारित और समयबद्ध सेवाएं दे रहा है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. नरेंद्र हुडा ने बताया कि दस्तावेज भेजे जाते ही स्वतः एसएमएस पहुंच जाएगा। इससे छात्राएं घर बैठे दस्तावेज की स्थिति जान सकेंगी। कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने इसे छात्राओं को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। टेक्निकल प्रोग्रामर अनिल वोहरा ने एसएमएस सेवा की कार्यप्रणाली समझाई।