{"_id":"6a73a591b951ac29550da61f","slug":"students-science-models-to-be-prepared-for-the-inspire-award-teachers-receive-training-sonipat-news-c-197-1-snp1003-158287-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए तैयार होंगे विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए तैयार होंगे विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के शंभू दयाल स्कूल में आयोजित कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षक। स्रोत: शिक्षा
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब प्रशिक्षित शिक्षक कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित नए आइडिया तैयार करने और उन्हें पोर्टल पर अपलोड कराने में मार्गदर्शन देंगे।
योजना के तहत विद्यार्थियों को अपने पांच नवाचार संबंधी आइडिया ऑनलाइन जमा कराने होंगे। योजना के अंतिम चरण में जिले के शेष तीन ब्लॉक सोनीपत, राई और खरखौदा के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को शंभू दयाल स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में अंतिम कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को इंस्पायर अवॉर्ड, नेशनल साइंस सेमिनार, साइंस क्विज, निबंध लेखन और साइंस लैब प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई।
ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से संचालित इंस्पायर अवॉर्ड योजना की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समझाई। योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े अपने नवाचार संबंधी आइडिया पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। प्रत्येक विद्यालय से पांच विद्यार्थियों के आइडिया अपलोड कराने का लक्ष्य रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये
योजना के तहत अक्तूबर या नवंबर में विशेषज्ञों की ओर से विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ आइडिया का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए जनवरी में 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी अपने मॉडल को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रस्तुत कर सकेंगे।
इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत सभी ब्लॉक में कार्यशाला आयोजित कर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यशाला में भाग लेने वाले विज्ञान व गणित विषयों के पीजीटी व टीजीटी शिक्षक अब विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत