फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Minister welcomed the Guru Ravidas Kalash Vandan Yatra.

Sonipat News: मंत्री ने गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा का किया स्वागत

Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The Minister welcomed the Guru Ravidas Kalash Vandan Yatra.
फोटो - आंबेडकर चौक पर यात्रा का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत - प्रवक् - फोटो : Samvad
गोहाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र माटी युक्त कलश वंदन यात्रा मंगलवार देर रात गोहाना पहुंची। आंबेडकर चौक पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों व जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का वंदन कर गुरु रविदास को नमन किया। यात्रा रविदास मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास ने मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed