फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State-level Under-18 Athletics Championship to be held at Sports University from the 8th.

Sonipat News: खेलकूद विवि 8 से होगी राज्य स्तरीय अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
State-level Under-18 Athletics Championship to be held at Sports University from the 8th.
सोनीपत। हरियाणा के उभरते एथलीटों के लिए चौथी हरियाणा राज्य अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 8 और 9 अगस्त को हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई में किया जाएगा। दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने के साथ-साथ भविष्य की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी मंच मिलेगा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के पहले दिन 8 अगस्त को शाम चार बजे से मुकाबलों का आगाज होगा। पहले दिन बालक वर्ग में डिस्कस थ्रो, 110 मीटर बाधा दौड़, 200 मीटर हीट, लंबी कूद, 1000 मीटर दौड़ और 200 मीटर फाइनल आयोजित किए जाएंगे। वहीं बालिका वर्ग में हेप्टाथलॉन, 100 मीटर बाधा दौड़, 200 मीटर हीट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, 1000 मीटर दौड़ और 200 मीटर फाइनल की स्पर्धाएं होंगी। वहीं 9 अगस्त को सुबह छह बजे से प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन शुरू होगा।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 5000 मीटर वॉक, 400 मीटर हीट एवं फाइनल, 100 मीटर हीट एवं फाइनल, भाला फेंक, गोला फेंक और हाई जंप आयोजित किए जाएंगे। वहीं बालिका वर्ग में 3000 मीटर वॉक, 400 मीटर हीट एवं फाइनल, 100 मीटर हीट एवं फाइनल, हाई जंप, गोला फेंक और भाला फेंक की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले कॉल रूम में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन एंट्री का भी मिलेगा अवसर
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि इस चैंपियनशिप में ऑफलाइन एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जो खिलाड़ी अब तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वह अपनी संबंधित स्पर्धा के निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर कॉल रूम में पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। खिलाड़ियों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है, क्योंकि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed