{"_id":"6a5a3019748709367600d464","slug":"inspection-of-electricity-connections-disconnected-due-to-outstanding-bills-begins-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157099-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बकाये बिल से काटे गए बिजली कनेक्शनों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बकाये बिल से काटे गए बिजली कनेक्शनों की जांच शुरू
Fri, 17 Jul 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बकाया बिल के कारण काटे गए बिजली कनेक्शनों की जांच की जा रही है। यदि कहीं कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली का उपयोग होता मिला तो संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिजली निगम के एक्सईएन प्रवीन कुमार गर्ग ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें क्षेत्र में जाकर उन परिसरों की जांच कर रही हैं, जहां बकाया बिल के कारण बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि बिजली चोरी या बिना अनुमति के बिजली का उपयोग मिलता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से समय पर बिजली बिल जमा कराने की अपील की। साथ ही कहा कि कनेक्शन कटने के बाद किसी भी तरह से बिजली का उपयोग न करें। निगम का उद्देश्य बिजली चोरी रोकना, राजस्व की हानि कम करना और सभी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।