फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Leaning electricity pole causes accident

Sonipat News: टेहा में झुका बिजली का खंभा बना हादसे का कारण

Fri, 17 Jul 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Leaning electricity pole causes accident
फोटो : सोनीपत के गांव टेहा में रजबहे के पास झुका हुआ खंभा। स्रोत: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव टेहा में रजबहे के पास बिजली का खंभा झुक गया। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खंभे के झुकने से तार भी लटक रहे हैं। यह रास्ता गांव के लोगों और वाहनों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन से खंभा इसी हालत में है लेकिन अभी तक बिजली निगम ने इसकी सुध नहीं ली है। बरसात या तेज हवा चलने की स्थिति में खंभा गिर सकता है, जिससे जानमाल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, किसान और अन्य ग्रामीण गुजरते हैं। ऐसे में हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने बिजली निगम से जल्द पोल को सीधा कर सुरक्षित करने और ढीले तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed