फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck loaded with refined oil overturns on GT Road after axle breaks

Sonipat News: जीटी रोड पर एक्सल टूटने से रिफाइंड से भरा ट्रक पलटा

Fri, 17 Jul 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Truck loaded with refined oil overturns on GT Road after axle breaks
फोटो : सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 के गेट के पास एक्सल टूटने से जीटी रोड पर पलटा ट्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 के गेट के पास शुक्रवार को रिफाइंड से भरा ट्रक पलट गया। हादसा ट्रक का एक्सल टूटने से हुआ। एक्सल टूटते ही दोनों अगले पहिए अलग हो गए और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

ट्रक चालक गुरमीत ने बताया कि वह राजस्थान के अलवर से रिफाइंड लेकर पंजाब के मोहाली जा रहे थे। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का अगला एक्सल टूट गया। भारी वजन होने के कारण ट्रक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के समय सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने समय रहते अपने वाहन रोक लिए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed