{"_id":"6a428c7c22cdc3f13b081dfb","slug":"mission-admission-today-is-the-last-day-for-undergraduate-course-admissions-80-of-seats-in-colleges-have-received-registrations-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156203-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले का अंतिम दिन आज, महाविद्यालयों में 80 फीसदी सीट पर हुए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले का अंतिम दिन आज, महाविद्यालयों में 80 फीसदी सीट पर हुए पंजीकरण
Tue, 30 Jun 2026 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सीआरए कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण कराते विद्यार्थी। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए 12वीं पास विद्यार्थियों के पास मंगलवार को पंजीकरण कराने का अंतिम मौका है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। अधिकांश महाविद्यालय में अब तक 70-80 फीसदी सीट पर आवेदन हो चुके हैं।
महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं, जहां आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार जिले में केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 21203 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इनमें 8,648 विद्यार्थी सीबीएसई और 12,555 विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड के हैं।
जिले के 23 कॉलेजों में यूजी की कुल 13,530 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पंजीकरण का रुझान बेहतर रहा है। शेड्यूल के अनुसार 30 जून को पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 6 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
8 जुलाई को पहली मेरिट के पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी और 10 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।
नए कोर्सों के प्रति भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान
छोटूराम आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ नए कोर्सों के प्रति भी विद्यार्थियों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 640 सीटें, बीएससी की 160 सीटें, बीकॉम की 240 सीटें व बीए राजनीति विज्ञान ऑनर्स की 60 सीटें निर्धारित हैं।
हेल्प डेस्क से मिल रही विद्यार्थियों को सहायता
हिंदू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून अंतिम तिथि है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।