सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Petrol shortage hits, crowds gather at pumps to fill upPetrol shortage hits, crowds gather at pumps to fill up

Sonipat News: पेट्रोल की आई किल्लत, पंपों पर तेल भरवाने उमड़ी भीड़

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Petrol shortage hits, crowds gather at pumps to fill upPetrol shortage hits, crowds gather at pumps to fill up
शहर के पेट्रोल पंप पर लगी दोपहिया वाहनों की कतार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ने लगा है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बुधवार को पेट्रोल की सप्लाई नहीं आई। इसकी जानकारी मिलते ही देर शाम से पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी।
Trending Videos

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यदि रात तक या वीरवार को डिपो से सप्लाई नहीं आई तो उनके पास पेट्रोल समाप्त हो जाएगा। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान प्रविंदर खत्री ने बताया कि बुधवार को सप्लाई नहीं आने के कारण ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी उनके फोन भी नहीं उठा रहे हैं, जिससे उन्हें सप्लाई संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिले में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और जियो-बीपी के करीब 80 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं।
खत्री के अनुसार ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर रोजाना डिपो से तेल की सप्लाई आती है जिसे अगले दिन वितरित किया जाता है। यह क्रम लगातार चलता रहता है। इसमें बाधा आने पर कई पेट्रोल पंप ड्राई हो जाते हैं। कंपनी के अधिकारी को जब फोन किया गया तो उनका फोन भी रिसीव नहीं हो रहा है।
कालुपुर चुंगी, कंवाली मोड़ सहित कुछ पेट्रोल पंप डाई स्टेट में चले गए हैं। यहां पर बस एक दिन का ही पेट्रोल बचा है। फिलहाल कोई पैनिक जैसी स्थिति नहीं है लेकिन डिपो से तेल की सप्लाई नहीं आने से अधिकांश पेट्रोल पंप संचालक परेशान हैं।

शहर के पेट्रोल पंप पर लगी दोपहिया वाहनों की कतार। संवाद

शहर के पेट्रोल पंप पर लगी दोपहिया वाहनों की कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed