सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Physical verification of tractors belonging to Scheduled Caste farmers was conducted.

Sonipat News: अनुसूचित जाति के किसानों के ट्रैक्टरों का किया भौतिक सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of tractors belonging to Scheduled Caste farmers was conducted.
फोटो : सोनीपत के गोहाना में ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन कराने पहुंचे अधिकारी। स्रोत: कृ​षि विभा
विज्ञापन
सोनीपत। वर्ष 2025-26 में एसबी-89 स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर उपलब्ध करवाए गए ट्रैक्टरों का शुक्रवार को भौतिक सत्यापन किया गया। जिले में आठ किसानों को 45 एचपी से अधिक के ट्रैक्टर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा।
Trending Videos


कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि सोनीपत उप मंडल के किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन सहायक कृषि अभियंता कार्यालय राई व गोहाना उप मंडल के किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन उप मंडल कृषि अधिकारी गोहाना के कार्यालय में किया गया। भौतिक सत्यापन तकनीकी सहायक जय सिंह, जेई संदीप व जीएसटी से टैक्स इंस्पेक्टर अनिल और रामअवतार की तरफ से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सोनीपत व गोहाना उप मंडल में 4-4 ट्रैक्टरों का सफल भौतिक सत्यापन किया गया। अब विभाग की ओर से डीबीटी के माध्यम से तीन लाख प्रति ट्रैक्टर अनुदान राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed