सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Children will get millet paratha, kadhi-pakora in mid-day meal

Sonipat News: मिड-डे मील में बच्चों को मिलेगा मिलेट पराठा, कढ़ी-पकोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Children will get millet paratha, kadhi-pakora in mid-day meal
फोटो : सोनीपत के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील खाते विद्यार्थी। स्रोत: ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मिड-डे मील के स्वाद व पोषण स्तर को और बेहतर बनाने शिक्षा विभाग की ओर से अप्रैल माह का मेन्यू बदला गया है। अब उनको मिलेट पराठा, कढ़ी-पकोड़ा, गुड़-रोटी, दही, मिस्सी पराठा व सोया खिचड़ी मिलेगी।
बच्चों को पौष्टिक आहार देकर उन्हें तंदरुस्त बनाया जाएगा। डाइट प्लान के तहत 17 व्यंजनों की सूची तैयार की गई है। विद्यालयों में मिलने वाले मिड-डे मील में बच्चों को हर दिन अलग-अलग व्यंजन परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 420 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 78 राजकीय माध्यमिक व 76 राजकीय उच्च विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में वर्ष 2025 में कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को मिड-डे मील परोसा जा रहा था।
विभाग ने अब 1 अप्रैल से मिड-डे मील के मेन्यू का शेड्यूल जारी किया है। पूरा माह बच्चों को अलग-अलग स्वाद का भोजन मुहैया करवाया जाएगा ताकि उनके भरण-पोषण का भरपूर ध्यान रखा जा सके।
मेन्यू में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना के तहत माह में प्रतिदिन के हिसाब से 17 व्यंजनों की सूची बनाई गई है जो बच्चों का डाइट प्लान रहेगा। यह व्यंजन पौष्टिक आहार के साथ बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएंगे। निर्धारित मेन्यू के आधार पर ही बच्चों को भोजन परोसा जाएगा। साथ ही मिड-डे मील के मेन्यू में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि मिड-डे मील प्रभारी हर माह एक बार भोजन की लैब में जांच करवाएंगे।
एक अप्रैल से लागू हुआ मेन्यू
पहला सप्ताह
दिन व्यंजन
बुधवार राजमा चावल
वीरवार कढ़ी-पकोड़ा, चावल
शुक्रवार गुड़, रोटी, दही
शनिवार मिलेट पराठा, दही
दूसरा सप्ताह
सोमवार पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठी दलिया
बुधवार चावल, सफेद छोले
वीरवार चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार मिस्सी पराठा
तीसरा सप्ताह
सोमवार दाल-चावल
मंगलवार रोटी, मूंग-मसूर दाल
बुधवार मिस्सी रोटी, मौसमी सब्जी
वीरवार मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार नमकीन दलिया
शनिवार गेहूं, रागी का पूड़ा
चौथा सप्ताह
सोमवार वेज बिरयानी (सब्जी पुलाव), काले छोले
मंगलवार रोटी, घीया-चने की दाल
बुधवार राजमा-चावल
वीरवार कढ़ी-पकोड़ा, चावल
शुक्रवार गुड़, रोटी, दही
शनिवार मिलेट पराठा, दही
पांचवां सप्ताह
सोमवार सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठा दलिया
बुधवार सफेद छोले, चावल
वीरवार चना दाल की खिचड़ी
वर्जन
नए शैक्षणिक सत्र के साथ मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक आहार को ध्यान में रखते हुए राजकीय विद्यालयों में निर्धारित मिड-डे मील मेन्यू के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed