सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prayers for peace were offered in mosques during Eid prayers.

Sonipat News: मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Prayers for peace were offered in mosques during Eid prayers.
ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


सोनीपत। इस्लाम धर्मावलंबियों ने शनिवार को मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, शांति व खुशहाली की दुआएं मांगी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

मामा भांजा मस्जिद, ईदगाह कॉलोनी स्थित मस्जिद, जीटी रोड रसोई स्थित मदीना मस्जिद, कुंडली स्थित फातिमा मस्जिद, नूरानी मस्जिद में सुबह 7 बजे से ही नमाजियों की भीड़ जुटने शुरू हो गई थी। सभी मस्जिदों में सुबह 8 से 9 बजे तक ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मस्जिदों व ईदगाह के बाहर मीठी खीर भी वितरित की गई। साथ ही मस्जिदों में तकरीर भी हुई। ईद को लेकर मस्जिदों के बाहर सूखे मेवे, सेवइयां व रंग-बिरंगी फैनी की दुकानें भी सजाई गईं। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की।



आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देने का पर्व है ईद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जीटी रोड गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देने का पर्व है। हमें इस पर्व को मिलजुलकर मनाना चाहिए। वहीं, मस्जिद के इमाम कारी नसीम कासमी ने ईद पर्व पर नमाज अदा करवाई। उन्होंने बताया कि नमाज अदा करने का मकसद हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी भाइयों की सलामती की दुआ मांगना है। हमें अमन-चैन के इस देश में एकजुटता से रहना चाहिए। हमें सभी त्योहार को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed