सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protocol practice done for Yoga Day

Sonipat News: योग दिवस को लेकर कराया प्रोटोकॉल अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Protocol practice done for Yoga Day
गोहाना में विश्व योग दिवस की तैयारियों के तहत योग प्रोटोकॉल अभ्यास करते आयुष योग सहायक विभाग। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। विश्व योग दिवस को लेकर गोहाना में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद के मार्गदर्शन में गोहाना, मुंडलाना और कथूरा ब्लॉक के आयुष योग सहायक, आयुष विभाग के फार्मासिस्ट तथा शिक्षा विभाग के पीटीआई और डीपी को प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक रामनिवास ने अभ्यास करवाया। योग के अलग-अलग आसन व प्राणायाम की जानकारी दी। मंच संचालन और अभ्यास में अमरजीत एवाईएस, प्रोमिला कौर एवाईएस और शिक्षा विभाग के रविता पीटीआई, नरेश पीटीआई ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनोद ने बताया कि 18 मई से 20 जून तक योग दिवस को लेकर लगातार योग प्रोटोकॉल अभ्यास अभियान चलाया जाएगा। 19 और 20 मई को शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग लेने वाले कर्मचारी स्कूलों, गांवों और सरकारी संस्थानों में योग का अभ्यास करवाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। योग करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने लोगों से रोजाना योग करने और विश्व योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed