सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attachment of wrong property in PPP increased annual income

Sonipat News: पीपीपी में गल प्रॉपर्टी अटैच करने से बढ़ गई वार्षिक आय

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Attachment of wrong property in PPP increased annual income
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान जन​शिकायतें सुनते एसडीएम सुभाष चंद्र। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। समाधान शिविर में एसडीएम के समक्ष एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत रखी कि उनके परिवार पहचान पत्र में गलत प्रॉपर्टी अटैच कर दी गई है। इसके कारण उनकी वार्षिक आय ज्यादा हो गई है। इस पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि इसकी जांच कर ठीक की जाए।
लघु सचिवालय में सोमवार को लगाए गए शिविर में एसडीएम सुभाष चंद्र ने 17 शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम जन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। लोगों को कार्यालयों में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं होनी चाहिए। एक अन्य शिकायत पर व्यक्ति ने खंभा शिफ्ट करने की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Trending Videos

इस पर एसडीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सोलर योजना की सब्सिडी दिलवाने को लेकर भी शिकायत प्राप्त हुई इस पर एसडीएम ने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
गांव बैंयापुर में जल निकासी व्यवस्था के कारण उत्पन्न समस्या दूर करने व पुलिया निर्माण करवाने का अनुरोध किया गया। गांव जाजी में गैर मुमकिन जोहड़ की खोदाई एवं सफाई करवाने के लिए शिकायत दी गई।
एक शिकायत में प्रार्थी की जमीन से निकले वृक्षों की कीमत का आधा हिस्सा प्रार्थी व आधा हिस्सा सरकार के पक्ष में रिलीज करवाने का अनुरोध किया गया। सरकार की ओर से बीपीएल लाभार्थियों के फ्लैटों के लिए जमा करवाए गए दस हजार रुपये वापस दिलवाने संबंधी शिकायत पहुंची। इस दौरान एसीपी राजदीप मोर, तहसीलदार कीर्ति, डीडीपीओ मनीष मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed