सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Resolve complaints on time, otherwise action will be taken: DC

शिकायतों का समय पर करें समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई : डीसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints on time, otherwise action will be taken: DC
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सीएम विंडो व समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का समय पर निवारण करें। शिकायत का निवारण करने के साथ उसका एटीआर पोर्टल पर अपडेट करें। इस कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त सोमवार को लघु सचिवालय में लंबित शिकायतों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो विभाग अपने से संबंधित शिकायत पर जो भी कार्रवाई करता है उसकी एटीआर अवश्य अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतों की अधूरी एटीआर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुरानी लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इनको एक सप्ताह में दूर किया जाए अन्यथा अधिकारी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
Trending Videos

डीसी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन इन पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा जरूर करें। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीएफओ रेनूबाला, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसएमडीए से डिप्टी सीईओ वीना हुड्डा, एसडीएम सुभाष चंद्र, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डॉ. अनमोल, भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून, नगराधीश सिमरन, एसीपी राजदीप मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed