सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Showing documentaries to educate students about the ill effects of drug abuse.

Sonipat News: डाक्यूमेंट्री दिखाकर छात्राओं को बताए नशे के दुष्प्रभाव

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Showing documentaries to educate students about the ill effects of drug abuse.
फोटो : सोनीपत के खरखौदा ​स्थित सावित्री बाई राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित नशा मुक्ति एवं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में ड्रग्स जागरूकता सेल की ओर से सोमवार को नशामुक्ति एवं जागरूकता अभियान के तहत डाक्यूमेंट्री प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव व समाज पर पड़ने वाले उनके नकारात्मक असर के खिलाफ जागरूक करना था।



इस दौरान नशा के दुष्प्रभाव पर डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। डाक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्राओं को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या बनता जा रहा है। छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर शिक्षा, नैतिक मूल्य और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित हो सके।
विज्ञापन

इसका संचालन ड्रग्स अवेयरनेस सेल के सदस्य डाॅ. सारिका, प्रीति, अमित की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed