{"_id":"6a0c6b60f328d4bdaf0f90e7","slug":"quarrel-in-the-gulf-peace-is-being-snatched-away-here-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154244-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झगड़ा खाड़ी में, चैन छिन रहा यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झगड़ा खाड़ी में, चैन छिन रहा यहां
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 19 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाता बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खाड़ी देशों के बीच चल रहे तनाव की वजह से पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा अन्य कई चीजों का आयात होने में दिक्कत आ रही है। इसका असर देश में भी दिखाई देने लगा है। खाड़ी में तनाव की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में पांच दिन में दूसरी बार वृद्धि की गई है।
डीजल-पेट्रोल की कीमत में वृद्धि होने की वजह से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। इनके महंगा होने से लोगों की जेब ढीली हो रही है। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे की वृद्धि की गई जिससे यह सौ रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। डीजल भी 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। महंगे हो रहे डीजल-पेट्रोल की वजह से वाहन चालक परेशान हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कमी व कीमतों में वृद्धि के कारण जिले के 222 फिलिंग स्टेशनों ने दूसरी बार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि की वजह से सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों ने भी कई स्थानों का किराया दोगुना कर दिया था। वहीं, अब खाद्य बाजार में भी महंगाई का असर दिखाई देने की आशंका जताई जा रही है।
खाद्य पदार्थ और सब्जियों के दाम बढ़ने की चर्चा तेज
कुलदीप, नरेश, दीपक का कहना है कि तेल की कीमतों में इजाफा होने से अब माल ढुलाई के भाड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में सीधे तौर पर खाद्य सामग्री व सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। जिले में अधिकतर सब्जियां व खाद्य सामग्री दिल्ली से आती हैं। सरकार से मांग है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को नियंत्रित किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
जिले में ईंधन के बढ़े दाम पर नजर
ईंधन पहले दाम नया दाम
पेट्रोल 98.39 99.26 रुपये
डीजल 90.84 91.75 रुपये
वर्जन
सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। बढ़ती महंगाई का असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। सरकार को जल्द से जल्द पुनर्विचार कर पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम को वापस लेना चाहिए। -मनजीत, सोनीपत
-- --
देश में महंगाई पहले से ही बहुत है। सरकार की ओर से महंगाई कम कर लोगों को राहत देनी चाहिए। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी होने से माल भाड़े व खाद्य वस्तुओं पर महंगाई का असर दिखने लगेगा। -दीपक, सोनीपत
--
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरी बार ऊपर से बढ़ोतरी की गई है। सभी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के तय दाम मंगलवार से लागू कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के हो रही है। कहीं कोई किल्लत नहीं है। -प्रविंदर खत्री, प्रधान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, सोनीपत।
Trending Videos