सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To avoid a car coming in front, the roadways bus was taken out in the green belt.

Sonipat News: सामने कार आने से बचाने में रोडवेज बस ग्रीन बेल्ट में उतारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
To avoid a car coming in front, the roadways bus was taken out in the green belt.
फोटो : सोनीपत में खरखौदा के पास एनएच 334बी पर हादसा बचाने के लिए ग्रीन बेल्ट में उतारी गई हरिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। नेशनल हाईवे-334बी पर मंगलवार को रोडवेज बस चालक की सूझबूझ से हादसा बच गया। रोहतक से सोनीपत आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के सामने अचानक कार आ गई। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए बस को ग्रीन बेल्ट में उतार दिया। बस में 30 यात्री सवार थे।
मंगलवार दोपहर दो बजे सोनीपत डिपो की रोडवेज बस रोहतक से सोनीपत आ रही थी। जब वह खरखौदा बस स्टैंड से सवारियों को लेकर एनएच-334बी पर ड्रेन के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आई कार का संतुलन बिगड़ गया। अचानक कट लगने से कार बस के आगे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक विष्णु ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को ग्रीन बेल्ट की तरफ मोड़ दिया। वहीं, कार ग्रीन बेल्ट को भी पार करके दूसरी तरफ सड़क पर जा चढ़ी। गनीमत रही कि बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। बस चालक ने कहा कि हरियाणा सरकार लिखी कार बिजली निगम के किसी अधिकारी की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed