फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rain turns fatal in Sonipat Roof of an old house collapses two woman died

सोनीपत में बारिश बनी काल: पुराने मकान की छत ढही, सो रही देवरानी और जेठानी की मौत

Wed, 08 Jul 2026 09:20 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Jul 2026 09:20 AM IST
सार

सोनीपत में गोहाना के गांव महमूदपुर में एक परिवार पर बारिश काल बनकर बरसी। बरसात से देर रात पुराने मकान की छत ढह गई। इसके नीचे दबने से देवरानी-जेठानी की माैत हो गई। मलबे में दबी महिलाओं को परिजनों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Rain turns fatal in Sonipat Roof of an old house collapses two woman died
मृतका देवरानी-जेठानी - फोटो : संवाद

विस्तार

गोहाना क्षेत्र में दो दिन से हो रही बूंदाबांदी और बारिश मंगलवार की रात गांव महमूदपुर के एक परिवार के लिए काल बन गई। बारिश के बीच एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे कमरे में सो रही देवरानी और जेठानी करीब तीन फुट मिट्टी के मलबे के नीचे दब गईं। बुधवार तड़के बहू की नजर कमरे पर पड़ी तो घटना का पता चला। ग्रामीणों की मदद से दोनों महिलाओं को मलबे से निकालकर महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


गांव महमूदपुर 55 वर्षीय बिमला और 53 वर्षीय सुनील रिश्ते में जेठानी और देवरानी थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात किसी समय अचानक मकान की छत भरभराकर उनके ऊपर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना था और उसकी छत कमजोर हो चुकी थी। वहीं छत को संभालने वाले शहतीर में भी दीमक लग चुकी थी, जिससे उसके अचानक टूटने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब चार बजे जब बहू मोनिका कमरे की ओर गई तो वहां मलबा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद करीब तीन फुट मिट्टी का मलबा हटाया और दोनों महिलाओं को बाहर निकाला। तत्काल उन्हें महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मलबे में दबी एक घड़ी रात करीब 1:30 बजे बंद मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि छत उसी समय गिरी होगी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed