Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gohana: Late-night rain turns fatal; sisters-in-law die after roof of old house collapses.
{"_id":"6a4e199454518b561c080cca","slug":"video-gohana-late-night-rain-turns-fatal-sisters-in-law-die-after-roof-of-old-house-collapses-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना:- देर रात बारिश बनी काल, पुराने मकान की छत गिरने से देवरानी-जेठानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना:- देर रात बारिश बनी काल, पुराने मकान की छत गिरने से देवरानी-जेठानी की मौत
गोहाना। बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में कच्चे मकान की छत गिरने से देवरानी-जेठानी की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय बिमला और 53 वर्षीय सुनील मंगलवार रात करीब 10 बजे घर में सोई थीं। रात करीब 1:30 बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिससे दोनों मलबे के नीचे दब गईं। देर रात हादसे की किसी को जानकारी नहीं लग सकी।
सुबह करीब 4 बजे घर की बहू मोनिका की नजर मलबे पर पड़ी तो उसने तुरंत शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
गौरतलब है कि बिमला, स्वर्गीय राजेंद्र की पत्नी थीं। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। वहीं सुनील और उनके पति रमेश के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। इन दोनों की भी शादी हो चुकी है।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।