{"_id":"6a4d125f148d3181800d4587","slug":"setting-aside-their-differences-over-the-issue-of-waterlogging-the-ruling-and-opposition-parties-joined-forces-to-stage-a-protest-and-lock-the-municipal-corporation-office-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156599-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जलभराव पर मतभेद भूल साथ आए पक्ष-विपक्ष ने निगम कार्यालय पर ताला जड़ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जलभराव पर मतभेद भूल साथ आए पक्ष-विपक्ष ने निगम कार्यालय पर ताला जड़ किया प्रदर्शन
Wed, 08 Jul 2026 08:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के नगर निगम के बाहर ताला जड़कर धरने पर बैठे शहरवासी व पार्षद। स्रोत: पार्षद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर में लगातार बिगड़ती सीवर व्यवस्था, दूषित पेयजल आपूर्ति और बारिश के बाद हुए जलभराव ने मंगलवार को राजनीतिक मतभेदों की दीवार भी गिरा दी। ऐसा नजारा देखने को मिला जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद एक मंच पर आए और शहरवासियों के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
बारिश के बीच हुए इस विरोध प्रदर्शन ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक निखिल मदान ने बारिश में पार्षदों के बीच पहुंचे और उन्हें शांत करवाकर ताला खुलवाया। विधायक ने कहा कि अफसर बेलगाम हो चुके हैं। अब काम होगा या कार्रवाई होगी।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर की अधिकांश कॉलोनियां सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं। कई क्षेत्रों में दूषित पानी पेयजल लाइनों में मिल रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
बार-बार शिकायतों और 24 घंटे के अल्टीमेटम के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर पार्षदों और नागरिकों ने निगम कार्यालय के बाहर धरना देकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान न्यू कोर्ट रोड, विकास नगर, मालवीय नगर, मयूर विहार, गढ़ी ब्राह्मणान, लक्ष्मी नगर, सरस्वती विहार और वेस्ट रामनगर समेत कई इलाकों की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गलियों में भरे सीवर के दूषित पानी और बदबू के बीच लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो चुका है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विधायक निखिल मदान बारिश के बीच स्वयं निगम कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने धरने पर बैठे पार्षदों और शहरवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार को तत्काल मौके पर बुलाया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद निगम कार्यालय का ताला खुलवाया गया और इसके तुरंत बाद निगम कार्यालय में मेयर राजीव जैन, निगम आयुक्त, पार्षदों तथा अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
आश्वासन नहीं, धरातल पर दिखाई देना चाहिए समाधान : विधायक
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि अब शहरवासियों को आश्वासन नहीं, धरातल पर समाधान दिखाई देना चाहिए। विशेष रूप से लाइन पार क्षेत्र सहित जलभराव और सीवर जाम से प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए। उन्होंने सीवरेज सफाई का कार्य कर रही एजेंसी के प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताते हुए संतोषजनक कार्य नहीं होने पर जुर्माना लगाने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
वर्तमान स्थिति के लिए ठेकेदार की कमी, अधिकारियों की लापरवाही जिम्मेदार
विधायक ने कहा कि शहर की वर्तमान स्थिति के लिए ठेकेदारों की कमी, संसाधनों का अभाव और अधिकारियों की लापरवाही प्रमुख कारण हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब कार्य में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास कार्यों का भुगतान संबंधित पार्षदों के सत्यापन के बाद ही हो।
प्रदर्शन में यह रहे मौजूद
प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला पार्षद संजय बड़वसनी, पार्षद राजेश मलिक, अनुराग जैन, भाजपा पार्षद राजकुमार शर्मा, मुकेश बहमणिया तथा पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।