{"_id":"69bfecf1fb8f1027c109ad15","slug":"seema-ran-the-fastest-with-the-pot-sonipat-news-c-197-1-snp1001-151286-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मटका लेकर सबसे तेज दौड़ीं सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मटका लेकर सबसे तेज दौड़ीं सीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव नाहरी में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के चित्र पर पुष्पांज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव नाहरी में देशभक्ति और सम्मान का अद्भुत संगम देखने के लिए मिला। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को याद करते हुए ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और खिलाड़ियों ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद सम्मान यात्रा निकालने के साथ खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
कार्यक्रम का आयोजन गांव की एसडी बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में किया गया। ओलंपियन एवं उपनिदेशक खेल अमित दहिया ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर सदैव देशभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए।
कार्यक्रम में अनुज, जिला पार्षद राकेश दहिया, हेडमास्टर राजबीर मलिक, नाहरा के सरपंच उमेश दहिया, पदम सिंह दहिया, अर्चना दहिया, सुशील कुमार, सूबेदार सुरेंद्र दहिया, देवेंद्र दहिया, विद्या देवी, उद्यम सिह दहिया आदि ने युवाओं को देशभक्ति और सेवा का संदेश दिया।
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम
खेल प्रतियोगिता के तहत हुई मटका दौड़ में सीमा ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय व रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1600 मीटर दौड़ में मंडौरी की निधि पहले, नरेला की अर्चना दूसरे व नाहरी की उन्नति तीसरे स्थान पर रहीं। महिलाओं की दौड़ में सुमित्रा पत्नी सुरेंद्र प्रथम, सुमित्रा पत्नी इंद्र सिंह द्वितीय व मंजू व दर्शना संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
महिलाओं की रस्साकशी में संगीता व पुरुष वर्ग में नमन की टीम विजेता बनी। लड़कियों की दौड़ में नाहरी की दीप्ति प्रथम व भाविका द्वितीय तथा गीतिका तृतीय रहीं। लड़कियों की 1200 मीटर दौड़ में दीपिका प्रथम, विशाखा द्वितीय तथा शिवानी तृतीय रहीं।
लड़कों की 12 सौ मीटर दौड़ में नाहरा का हेमंत प्रथम व अतुल द्वितीय तथा नाहरी के विभय व आर्यन संयुक्त रूप से तृतीय रहे। युवा वर्ग की दौड़ में सचिन प्रथम, कुलजीत द्वितीय व सतेंद्र तृतीय रहे।
Trending Videos