सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Six bighas of wheat crop burned after a wire broke and fell into the field.

Sonipat News: तार टूटकर खेत में गिरने से छह बीघा की गेहूं की फसल जली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Six bighas of wheat crop burned after a wire broke and fell into the field.
फोटो : सोनीपत के गांव बड़ी में तार टूटने के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान के बाद रोष जताते ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर (सोनीपत)। गांव बड़ी में रविवार सुबह तार टूटकर खेत में गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान सचिन ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई।
सूचना मिलते ही किसान सचिन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पास के खेत में चल रहे ट्यूबवेल से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक 6 बीघा गेहूं की फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना पर किसान नेता जयभगवान मलिक मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसान सचिन को इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बिजली निगम की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed