{"_id":"69de4609f54761f26e019b4e","slug":"teenager-drowned-while-bathing-in-canal-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152433-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नहाने के लिए नहर में उतरा किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नहाने के लिए नहर में उतरा किशोर डूबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबे सिराज की तलाश करते गोताखोर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। एनसीआर वाटर चैनल में सोमवार को किशोर सिराज नहाने के दौरान बह गया। किशोर की काफी तलाश की गई मगर मंगलवार को भी उसका पता नहीं चला। वह अपने साथियों दुरबेस और सुदेश के साथ नहर के पास बाग में गया था। वहां से वह नहाने के लिए नहर में उतरा और डूब गया।
खांडा गांव में रहने वाले 15 वर्षीय सिराज अपने साथी दुरबेश व सुदेश के साथ सोमवार को खरखौदा व खांडा गांव के बीच स्थित अमरूद के बाग में आए थे। इस दौरान वे वहां से गुजर रहे एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने के लिए उतर गए। पानी का तेज बहाव होने की वजह से वह बह गए।
इसकी सूचना उसके साथियों ने सिराज के परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश की लेकिन सिराज का पता नहीं चल सका। मंगलवार को गोताखोरों की मदद से सिराज की तलाश की गई लेकिन देर शाम तक पचा नहीं चला।
Trending Videos