फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Executive Engineer left without meeting them even by the time the meeting was scheduled; angered, they staged a sit-in protest.

Sonipat News: बैठक तक कर कार्यकारी अभियंता बिना मिले चले गए, नाराज होकर धरना दिया

Thu, 30 Jul 2026 06:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
The Executive Engineer left without meeting them even by the time the meeting was scheduled; angered, they staged a sit-in protest.
फोटो: सोनीपत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग गोहाना के एसडीओ को ​शिकायत देते भठगांव के ग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। किसान मजदूर संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गोहाना के कार्यकारी अभियंता नवीन गोयत से मिलने पहुंचा। समिति के सदस्यों ने कहा कि 22 जुलाई को अधीक्षक अभियंता कार्यालय, सोनीपत पर प्रदर्शन किया गया था।
उन्होंने बताया कि वीरवार को कार्यकारी अभियंता के साथ बैठक तय की गई थी मगर वह उनसे मिले बिना ही कार्यालय से चले गए। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल ने नाराजगी जताते हुए कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर से मिले।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत में एसडीओ ने स्वीकार किया कि संबंधित गांव में लंबे समय से बिना ट्रीटमेंट किए हुए पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर फिल्टर एवं ट्रीटमेंट किया हुआ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव में विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन में हो रहे लीकेज को भी शीघ्र ठीक कराने का भरोसा दिया गया। समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि यदि निर्धारित समय पर आश्वासन पर अमल नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान जगबीर, रामकुमार, अमन सिंह, योगेश, प्रदीप, राजपाल, बलबीर सैनी, अशोक, बलजीत, सत्ते सैनी, बीरमति, बिमलेश देवी, कमला देवी, सुमित्रा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed