सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The former president of the Bar Association is accused of demanding extortion money from a bookstore owner.

Sonipat News: बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पर किताब घर संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
The former president of the Bar Association is accused of demanding extortion money from a bookstore owner.
विज्ञापन
गन्नौर। हरियाणा किताब घर के संचालक ने हिस्ट्रीशीटर दीपक बॉक्सर के नाम पर डराकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अरुण उर्फ मोनू पहल व उसके साथियों पर लगाया है। अरुण उर्फ मोनू पहल व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गन्नौर बार एसोसिएशन के साथ-साथ पूरे जिले की एसोसिएशन विरोध कर रही है व सोमवार को वर्क सस्पेंड की बात कही है।
Trending Videos


दुकान संचालक बसंत विहार निवासी सुरेंद्र जग्या ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह रेलवे रोड पर किताब घर चलाते हैं। 30 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह अपने बेटे और कर्मचारियों के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव गुमड़ निवासी मोनू पहल दुकान में आया और खुद को हिस्ट्रीशीटर दीपक बाक्सर का चाचा बताते हुए दुकान चलाने के एवज में मंथली देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंथली देने से इनकार करने पर दुकान बंद कराने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने दुकान से कटर उठाकर डराया और पहले 50 लाख रुपये की रंगदारी तथा हर माह पांच लाख रुपये मंथली देने की मांग की। इसके बाद आरोपी ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में कई युवक दुकान में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि उनके पास पिस्तौल, डंडे और अन्य हथियार भी थे। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। गन्नौर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू पहल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।



बार एसोसिएशन मोनू के समर्थन में उतरी, सोमवार को होगा वर्क सस्पेंड

गन्नौर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोनू पहल व उनके साथियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी व उनकी गिरफ्तारी पर जिले की बार एसोसिएशन उनके समर्थन में उतर आई हैं। गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान गौरव त्यागी ने कहा कि मोनू पहल पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह दुकान पर पेन लेने गए थे। उनकी दुकानदार के साथ पेन को लेकर कहासुनी हुई थी। रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप पूरी तरह से गलत है। वहीं पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई का भी गन्नौर बार एसोसिएशन के साथ-साथ पूरे जिले की एसोसिएशन विरोध कर रही है। सोमवार को जिले की सभी एसोसिएशन वर्क सस्पेंड रखेंगी और आगे की रणनीति तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed