सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The villagers refused to join any new district.

Sonipat News: ग्रामीणों ने किसी भी नए जिले में शामिल होने से किया इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
The villagers refused to join any new district.
सिसाना में ग्रामीणों के साथ पंचायत करते खरखौदा संघर्ष कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। सिसाना गांव की सिंगारण चौपाल में रविवार को खरखौदा संघर्ष कमेटी की ओर से केहर सिंह दहिया की अध्यक्षता में पंचायत आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने किसी भी नए जिले में शामिल होने से इन्कार कर दिया।
पूर्व सरपंच डाॅ. धर्मवीर ने कहा कि सरकार किसी भी गांव से छेड़छाड़ करने की कोशिश न करे। उन्होंने चेतावनी दी कि जन सुविधाओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, मास्टर राजेंद्र ने कहा कि पूरा गांव अपने हक के लिए हर लड़ाई के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मुख्यमंत्री की ओर से यह साफ नहीं किया जाता कि खरखौदा व आसपास के गांव किसी नए जिले में शामिल नहीं होंगे तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत में लिए गए निर्णयों के अनुसार आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी।
पंचायत में किसानों से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। सर्वसम्मति से मांग की गई कि सरकार किसानों की पूरी फसल बिना किसी शर्त के खरीदे और किसी भी प्रकार की पाबंदी न लगाई जाए। इस दौरान विकेश दहिया, हंसराज, शेर सिंह, प्रवेश, सुरेश, बिजेंद्र, राकेश, यशु, पृथी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed