सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested in connection with death of man in a dispute over loan

Sonipat News: उधारी को लेकर हुए झगड़े में व्यक्ति की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in connection with death of man in a dispute over loan
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खरखौदा। गांव पाई में 1500 रुपये की उधारी को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की हत्या के आरोप में खरखौदा थाना पुलिस ने दो आरोपियों गांव पाई निवासी प्रवीन और नवीन को गिरफ्तार किया है।

गांव पाई निवासी रोहित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि शनिवार रात वह काम से लौटते समय प्रवीन की परचून की दुकान के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान प्रवीन ने उनसे उधार लिए गए सामान के 1500 रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के अनुसार उन्होंने दो दिन में रकम लौटाने की बात कही लेकिन इस पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने के बाद वह अपने ताऊ के घर चला गया। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ देर बाद प्रवीन अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनके ताऊ के घर पहुंच गया। वहां मौजूद परिजनों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप था कि प्रवीन ने रोहित के पिता का गिरेबान पकड़ कर उन्हें खंभे की ओर धक्का दे दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह संतुलन खोकर पास के नाले में जा गिरे थे। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गय मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। पुलिस ने रोहित की शिकायत पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पुलिसने प्रवीन और नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed