{"_id":"69bc0c95caf4d5d5e803930b","slug":"two-cctv-cameras-found-installed-at-the-bus-stand-roadways-manager-is-unaware-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151162-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस स्टैंड पर लगे मिले दो सीसीटीवी कैमरे, रोडवेज प्रबंधक को पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस स्टैंड पर लगे मिले दो सीसीटीवी कैमरे, रोडवेज प्रबंधक को पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस स्टैंड के बाहर खंभे पर लगा कैमरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बस स्टैंड परिसर और गेट के बाहर लगे दो सीसीटीवी कैमरों ने वीरवार को प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। सुरक्षा जांच के दौरान सामने आया कि निजी सर्वे कंपनी की तरफ से ये कैमरे लगाए गए हैं। कंपनी ने अनुमति लेने का दावा किया है। हालांकि, रोडवेज विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। अनुमति दिखाने पर सामने आया कि कैमरे जासूसी के लिए नहीं लगाए गए थे।
वीरवार को हरियाणा रोडवेज सोनीपत के महाप्रबंधक संजय व अन्य अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर निरीक्षण कर रहे थे। महाप्रबंधक ने बताया कि बस स्टैंड परिसर के अंदर एक पेड़ पर लगा कैमरा नजर आया। संदेह होने पर आसपास जांच की गई तो परिसर के बाहर एक खंभे पर भी इसी तरह का कैमरा लगा मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना पर एसीपी अमित धनखड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। पुलिस और अधिकारियों की पूछताछ में प्रारंभिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में एक निजी कंपनी का प्रतिनिधि सामने आया। उसने बताया कि यह कैमरे यात्रियों की संख्या और आवाजाही का आकलन करने के लिए लगाए गए हैं।
उनकी कंपनी मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सर्वे करती है। कंपनी का कहना है कि इस कार्य के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) से अनुमति ली गई है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
हालांकि, हरियाणा रोडवेज विभाग को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी जिससे विभागीय स्तर पर सवाल खड़े हो गए हैं। रोडवेज महाप्रबंधक संजय ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में रोजाना सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से किसी भी निजी एजेंसी को इस प्रकार के उपकरण लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।
रेलवे स्टेशन परिसर में मिल चुका है कैमरा
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेटफार्म के पास हाई वोल्टेज पोल से खुफिया कैमरा बरामद किया था। पिछले दिनों मिले कैमरे के जरिए संवेदनशील सूचनाएं बाहर भेजे जाने की आशंका ने सुरक्षा को टीमें अलर्ट पर है।
वर्जन
बस स्टैंड के अंदर व बाहर मिले कैमरों को लेकर जांच करने पर पता लगा कि उन्हें निजी एजेंसी ने सर्वे के लिए लगाया था। मामले में एसएमडीए से अनुमति भी ली गई थी। -अमित धनखड़, एसीपी सोनीपत
Trending Videos