{"_id":"69a94a117c3d537c3002b36d","slug":"two-doctors-died-in-a-road-accident-at-sonipat-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दर्दनाक हादसा: दो डॉक्टरों की हुई मौत, सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में दर्दनाक हादसा: दो डॉक्टरों की हुई मौत, सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
सोनीपत में बुधवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई। दोनों डॉक्टर रात के समय बाइक पर घूमने के लिए निकले थे।
सड़क हादसे में दो डॉक्टरों की मौत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एमडी की पढ़ाई कर रहे दो युवा डॉक्टरों की मौत हो गई। दोनों डॉक्टर भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां में स्नातकोत्तर के छात्र थे।
बुधवार देर रात हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान डॉ. अरविंद तमिलनाडु निवासी और डॉ. नीलोत्पल त्रिपुरा निवासी के रूप में हुई है। डॉ. अरविंद पैथोलॉजी और डॉ. नीलोत्पल बायोकेमिस्ट्री विषय में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात दोनों डॉक्टर कॉलेज से बाइक लेकर घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान खानपुर-कासंडी रोड पर उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos

शवों का अंतिम संस्कार करते परिजन
- फोटो : संवाद
दोनों शवों का किया अंतिम संस्कार
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार भी यहीं किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक डॉक्टर तमिलनाडु और दूसरा त्रिपुरा का रहने वाला था। हादसे की खबर मिलने के बाद दोनों के परिवारों में शोक का माहौल है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के समय दोनों डॉक्टरों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है।