{"_id":"6a5501f872d1f73773059b18","slug":"two-friends-die-in-a-road-accident-on-the-kurad-bypass-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुराड़ बाइपास पर दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े कूड़े के ट्राले से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराड़ बाइपास पर दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े कूड़े के ट्राले से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
Mon, 13 Jul 2026 08:49 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:49 PM IST
सार
भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। कूड़े के ट्राले में बाइक की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुराड़ बाइपास पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। गन्नौर उप मंडल कार्यालय जा रहे दो दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े कूड़े से भरे ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूलरूप से गन्नौर के शास्त्री नगर हॉल देवडू रोड स्थित निजी स्कूल के पास किराए पर रहने वाले सुनील (31) और मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक (33) दोनों दोस्त थे। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। दोनों सोमवार को करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर गन्रौर उप मंडल कार्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां से सुनील को अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आना था। जब दोनों कुराड़ बाइपास पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खड़े कूड़े से भरे ट्राले से उनकी टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच की। परिवार का आरोप है कि ट्राले के सड़क किनारे खड़े होने और सुरक्षा संकेतक नहीं होने से हादसा हुआ।

पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने बताया कि हादसे में दोनों परिवारों के कमाने वाले सदस्य चले जाने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों घरों में रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ लग गई।
तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए सुनील
गन्नौर के शास्त्री नगर निवासी सुनील देवडू रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह फैक्टरी में नौकरी कर मेहनत से परिवार का गुजर-बसर करते थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ और सात वर्ष की दो बेटियां तथा तीन वर्ष का बेटा है। परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में बड़ी दादी बची है।
दीपक के घर भी पसरा सन्नाटा
मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक भी विवाहित थे और फैक्टरी में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के समय बाइक वही चला रहे थे। उनकी असमय मौत से पत्नी और मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।