बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tragic accident on Kurad Bypass: Motorcycle crashes into garbage-laden trailer parked on the roadside; two friends killed.

सोनीपत:कुराड़ बाइपास पर दर्दनाक हादसा : सड़क किनारे खड़े कूड़े से भरे ट्राले में टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:52 PM IST
Tragic accident on Kurad Bypass: Motorcycle crashes into garbage-laden trailer parked on the roadside; two friends killed.
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। कुराड़ बाइपास पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं। गन्नौर उप मंडल कार्यालय जा रहे दो दोस्तों की बाइक सड़क किनारे खड़े कूड़े से भरे ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजन के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूलरूप से गन्नौर के शास्त्री नगर हॉल देवडू रोड स्थित निजी स्कूल के पास किराए पर रहने वाले सुनील (31) और मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक (33) दोनों दोस्त थे। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। दोनों सोमवार को करीब 11 बजे बाइक पर सवार होकर गन्रौर उप मंडल कार्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वहां से सुनील को अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आना था। जब दोनों कुराड़ बाइपास पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खड़े कूड़े से भरे ट्राले से उनकी टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच की। परिवार का आरोप है कि ट्राले के सड़क किनारे खड़े होने और सुरक्षा संकेतक नहीं होने से हादसा हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने बताया कि हादसे में दोनों परिवारों के कमाने वाले सदस्य चले जाने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों घरों में रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ लग गई। तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए सुनील गन्नौर के शास्त्री नगर निवासी सुनील देवडू रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह फैक्टरी में नौकरी कर मेहनत से परिवार का गुजर-बसर करते थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ और सात वर्ष की दो बेटियां तथा तीन वर्ष का बेटा है। परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में बड़ी दादी बची है। दीपक के घर भी पसरा सन्नाटा मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी दीपक भी विवाहित थे और फैक्टरी में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पास तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के समय बाइक वही चला रहे थे। उनकी असमय मौत से पत्नी और मासूम बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटनास्थल पर मिला हेलमेट भी पूरी तरह टूटा पड़ा मिला है। -कुराड़ बाइपास पर हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई। ट्राले में कूड़ा भरा था। दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्राला चालक के खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: नाहन क्षेत्र में बनाए जा चुके 10,200 हिम बस कार्ड

13 Jul 2026

CG: मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था, टॉयलेट का गंदा पानी ग्राउंड फ्लोर पर फैला; बदबू से मरीज और स्टाफ परेशान

13 Jul 2026

VIDEO: 1076 के कर्मियों ने सैलरी न आने के विरोध में किया प्रदर्शन

13 Jul 2026

नारनौल: 62 साल पुराने आईटीआई के भवन व वर्कशॉप को किया कंडम घोषित हरियाणा बनने से पहले 1964 में लगी थी कक्षाएं

VIDEO: पिंक रोजगार महाकुंभ में चयनित 78 युवतियां नहीं जाएंगी यूएई

13 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: इटौंजा के तुर्की गांव में नव विवाहिता की हत्या, घर बंदकर ससुरालीजन फरार

13 Jul 2026

Video: डेंगू से बचाव के लिए नाहन में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया जागरूक

13 Jul 2026
विज्ञापन

प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा यमुना का जलस्तर, किनारे रहने वालों की बढ़ी परेशानी

13 Jul 2026

छर्रा में नाबालिग से दुष्कर्म के दो अभियुक्त भेजे जेल, बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर

13 Jul 2026

Video: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में साक्षात्कार, 33 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

पंजाब कांग्रेस में 'स्लीपर सेल' विवाद गहराया: बागी नेताओं का दबाव, हाईकमान के सामने नई चुनौती

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचे राजनाथ, गडकरी, योगी और ब्रजेश पाठक, कुछ देर में होगा लोकार्पण

13 Jul 2026

जयराम ठाकुर बोले- अपनी कुर्सी बचाने के लिए मंत्रियों के अपमान से भी गुरेज नहीं कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

13 Jul 2026

जींद : हाइड्रोजन ट्रेन से स्वच्छ और विकसित भारत की दिशा में बढ़ेगा देश: रेखा शर्मा

13 Jul 2026

1890 से चली आ रही है काशी की रथयात्रा मेले की परंपरा, VIDEO

13 Jul 2026

मोगा में 13 लाख के कर्ज में डूबे किसान की लगी 50 लाख की लाॅटरी

VIDEO: हेल्थ एटीएम का संचालन निजी कंपनी करेगी, अनुबंध के तहत 27 लाख का करेगी भुगतान, रखरखाव भी करेगी

13 Jul 2026

अंबेडकरनगर: बारिश के बाद बढ़ी सर्पदंश की घटनाएं

13 Jul 2026

जगराओं के तहसील चौक में आशा वर्करों ने फूंका पंजाब सरकर का पुतला

13 Jul 2026

पेंड्रा रोड स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक, बिजली बंद कर रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

दतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव समेत प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा रहे मौजूद

13 Jul 2026

यमुनानगर: 13वीं के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या करने का आरोप, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

13 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी, डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक

13 Jul 2026

कनीना खास रेलवे स्टेशन पहुंचे बीकानेर मंडल के डीआरएम, यात्रियों ने सौंपा मांगपत्र

नारनौल: उपायुक्त अनुपमा अंजली ने 142 नागरिकों की शिकायतें सुनीं

टोहाना: 22 को बराला के घर का घेराव करेंगे किसान

13 Jul 2026

पानीपत: कैन्टर में छिपाकर ले जा रहा था 1033 किलो डोडा चूरा, समालखा में पकड़ा गया आरोपी

13 Jul 2026

Video: अयोध्या में सीओ सिटी कार्यालय में धर्म सेवा प्रमुख संतोष दुबे से एसआईटी ने की पूछताछ

13 Jul 2026

Video: श्रावस्ती में पंकज चौधरी बोले- संगठन में कार्यकर्ताओं की राय से होंगी नियुक्तियां

13 Jul 2026

Mandi News: मानसून आपदा से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे कंट्रोल रूम होगा संचालित

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed