{"_id":"6a54b7361c14b67781061aa5","slug":"video-hygiene-is-essential-for-staying-healthy-doctor-raises-awareness-among-female-students-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी, डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी, डॉक्टर ने छात्राओं को किया जागरूक
Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:30 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को गोला तहसील के रानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। महिला चिकित्सक रजिया तबस्सुम, निधि यादव और अवनी वर्मा ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि बीमारियों से बचने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता जरूरी है। चिकित्सकों ने पौष्टिक भोजन के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम से भरपूर आहार लेने की सलाह दी। इसके लिए हरी सब्जियां और दालों को अपने भोजन में शामिल करने को कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।