फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A laborer resting on the roadside was hit by an unknown bike and died

Lakhimpur Kheri News: सड़क के किनारे आराम कर रहे मजदूर को अज्ञात बाइक से लगी टक्कर, मौत

Tue, 14 Jul 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 14 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A laborer resting on the roadside was hit by an unknown bike and died
मृतक सम्भारी (फाइल फोटो) - फोटो : 1
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे बैठे एक मजदूर को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

रकेहटी निवासी संभारी (40) सिसैया क्रशर के सामने दरेरी मार्ग किनारे स्थित केले के खेत में मजदूरी करने गया था। दोपहर में काम के दौरान वह सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी निघासन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-----------
मंत्री के काफिले की एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो की चपेट में आकर युवक घायल
संसारपुर। गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर संसारपुर के पश्चिम सोमवार को पुलिस एस्कॉर्ट लिखी स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार एजाज (21) पुत्र जाहिद घायल हो गया। हादसे के बाद एस्कॉर्ट ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संसारपुर निवासी एजाज गांव स्थित वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। सोमवार को वह पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे के बाद वाहन में मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी गाड़ी से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। स्कॉर्पियो गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार के काफिले की बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला महक शर्मा ने बताया कि युवक मंत्री के काफिले में लगी एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ था। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed