Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: The country will move towards a clean and developed India with hydrogen trains: Rekha Sharma
{"_id":"6a54bc6365aff7e24c07d128","slug":"video-jind-the-country-will-move-towards-a-clean-and-developed-india-with-hydrogen-trains-rekha-sharma-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद : हाइड्रोजन ट्रेन से स्वच्छ और विकसित भारत की दिशा में बढ़ेगा देश: रेखा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद : हाइड्रोजन ट्रेन से स्वच्छ और विकसित भारत की दिशा में बढ़ेगा देश: रेखा शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने रविवार को गोहाना रोड स्थित जेपी गोल्ड होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो स्वच्छ ऊर्जा और विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम है।
रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं। जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस खाते खुलवाने का उस समय विरोध हुआ, लेकिन बाद में इन्हीं खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सभी योजनाएं वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर लागू की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर और पवन ऊर्जा के बाद अब हाइड्रोजन ऊर्जा पर काम किया जा रहा है। जींद से शुरू होने वाली हाइड्रोजन ट्रेन सफल रहती है तो भविष्य में देशभर में इस तकनीक का विस्तार होगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता भी घटेगी।
राज्यसभा सांसद ने बताया कि 10 कोच वाली यह ट्रेन 1200 किलोवाट क्षमता की होगी और निर्धारित रूट पर चार फेरे लगाएगी। एक बार में करीब 2600 यात्री सफर कर सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जींद रैली भी इको-फ्रेंडली होगी, जिसमें पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग से बचने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत ढांचे, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रेल पटरी संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि केवल पटरी बिछा देने से विकास नहीं होता, उस पर ट्रेन चलाना और परियोजनाओं को धरातल पर उतारना भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक विकास कार्यों की उपेक्षा की, जबकि भाजपा सरकार ने उन्हें साकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।